केजरीवाल लगा सकते हैं डुबकी?’ किराड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ‘कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई… एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?’ ‘राजधानी की दुर्गति कर दी’ सीएम योगी ने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है। इसका खामियाजा हमारे संतों को मथुरा में उठाना पड़ता है। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार-बार UP की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज UP पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। 10 साल पहले लोग स्वच्छता और सड़के देखने दिल्ली आते थे, लेकिन आज दिल्ली की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। दिल्ली में कूड़े का ढेर खड़ा कर दिया, राष्ट्रीय राजधानी की दुर्गति कर दी।’