भ्रष्टाचार से जंग के नाम पर सरकार बनाई, तोड़ दिए घोटाले के सारे रिकॉर्ड, आप-दा को उखाड़ने का दिल्लीवालों ने मन बना लिया है: जेपी नड्डा@Sakriya.Bharat#arvindkejriwal#delhinews#delhielection2025#aamaadmiparty#aap#bjpvsaap#SBharat#aapvsbjp#election#congress#sbharat#ajayrajput#latestnews#sakriyabharat#hindinews#pmmodi#arvindkejriwal#cmyogi#jpnadda#pawansharma#uttamnagar : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार को नई गति दी. उत्तम नगर एवं शकूरबस्ती विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित किया. उत्तम नगर सभा में पार्टी प्रत्याशी पवन शर्मा के समर्थन में आयोजित सभा से जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पश्चिम दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत आदि ने सम्बोधित किया और कहा कि भाजपा लायें दिल्ली सरकार से भ्रष्टाचार मिटाएं.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि यहां उपस्थिति लोगों के अंदर का जोश देखकर यह निश्चित हो गया है कि दिल्लीवालों ने कमल खिलाने का और आप-दा को उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिया है. पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी वालों ने भ्रष्टाचार किया और जिस तरीके से दिल्ली को तकलीफ में डाला, इस बात को कहा जा सकता है कि आप-दा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
Transcript