Delhi Election: Have to free Delhi from AAP-DA, my booth is the strongest, Manoj Talwar @SBharat

Delhi Polls 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और त्याग की वजह से भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम पार्टी की ताकत का प्रतीक है जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण से बना है. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि भाजपा की जीवंतता और उसकी जड़ों का प्रतीक है.पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से सक्रिय संवाद की बात की और बताया कि कैसे सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता अपने सुझाव और विचार शेयर कर रहे हैं. नमो एप के माध्यम से भी हजारों सवाल आए हैं जो इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और उत्साह को दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि ये संवाद कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनके विचारों को सम्मान देने का एक सशक्त मंच है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *