बुरी तरह फंसे कांग्रेस सांसद..कांग्रेस सासंद का कथित ऑडियो वायरल..सीतापुर से सांसद राकेश राठौर पर एक महिला ने करीब 5 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप कांग्रेस सांसद पर लगाया है..आरोप है कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर शादी और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहे..और शादी की बात कहने पर किनारा करने लगे..महिला को डराया धमकाने लगे..जिसे लेकर महिला ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है..वहीं अब इस सांसद का कॉल रिकॉर्ड वायरल होने का दावा किया जा रहा है..दावा आरोप लगाने वाली महिला और सांसद के बीच बातचीत का..जिसमें महिला ये कहती सुनाई दे रही है कि वो पिछले 5 दिन से परेशान है..महिला सांसद से शादी करने की बात कहती है..जिस पर कथित तौर पर कांग्रेस सांसद बार-बार उसे शादी का आश्वासन देते सुनाई देते हैं..इस बीच कॉल रिकॉर्डिग में बात कर रही महिला सांसद की पत्नी का नाम भी लेती सुनाई देती है..हालांकि इस वायरल कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि यूपी तक नहीं करता है..