Now Delhi to Meerut @ 40 minutes, only one voice is echoing in Delhi – Will not tolerate disaster, will live by change’ @SBharat

नई दिल्ली : दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले पीएम मोदी ने पूरी तरह से चुनावी मोड में ला दिया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को दिल्ली मेट्रो चरण-4 के अंतर्गत जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो चरण-4 के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड की आधारशिला भी रखी, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपये होगी। इसके बाद पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन किया था।पीएम मोदी ने दिल्ली को वर्ल्ड क्लास राजधानी बनाने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के इस पड़ाव दिल्ली के लोगों से विशेष आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य के लिए बीजेपी को अवसर देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की आपदा कहकर आलोचना की। पीएम मोदी ने जनकपुरी से कृष्णा पार्क से मेट्रो के उद्घाटन का जिक्र किया।

Transcript

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *