नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने बताया कि आज दिल्ली में 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की गई, जो राष्ट्रीय राजधानी में सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी है. राष्ट्रीय राजधानी में यह सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी है. दक्षिणी दिल्ली में छापेमारी के बाद ड्रग बरामदगी के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दक्षिण दिल्ली के महरौली से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 565 किलोग्राम से अधिक वजन की खेप जब्त की. अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोकीन बेचने की प्लानिंग बनाई थी. उन्होंने कहा कि स्पेशल सेल की टीम एक सीक्रेट सूचना के आधार पर दो महीने से अधिक समय से इस पर काम कर रहा था, जिसके कारण त्योहारी मौसम से ठीक पहले यह खुलासा हुआ. पुलिस ने कहा कि चारों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.