Delhi Police Constable Hit And Run Case: दिल्ली पुलिस को कांस्टेबल संदीप को कार से कुचलकर मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके एक आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी का नाम धर्मेंद्र है। एक जनरल स्टोर चलाता है और दूसरे का प्रॉपर्टी रेंटल का बिजनेस है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली गई है। कार के अंदर शराब की बोतल और चिप्स मिले हैं। वहीं रजनीश से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की, जिसमें शराब माफिया वाले एंगल को सिरे से खारिज कर दिया गया और वारदात अंजाम देने की असली वजह बताई गई। वारदात की जांच CBI को सौंपने पर विचार दिल्ली पुलिस कर रही है।