पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था, ‘कोई राष्ट्र तभी मजबूत रह सकता है… जब हम एकजुट, और धर्मनिष्ठ रहेंगे… बंटेंगे तो कटेंगे.’ और उसके बाद से तो ये नारा जैसे वायरल ही हो गया. इसके बाद ये नारा हरियाणा चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव में खूब गूंजा था. इसी दौरान पीएम मोदी ने भी ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया था.Subscribe to Notifications दिल्ली चुनाव के मद्देनजर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बीजेपी उम्मीदवारों के लिए जगह-जगह रैली की. उन्होंने पहले किराड़ी में लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी उम्मीदवार बजरंग शुक्ला के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की तो वहीं इसके बाद वह करोल बाग सीट पर पार्टी के उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे. यहां सीएम योगी की रैली में पोस्टरों ने लोगों का ध्यान खींचा.दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी के प्रसिद्ध नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की एंट्री हो गई है. सीएम योगी के मंच पर भी इसी तरह का पोस्टर देखने को मिला. करोग बाग की जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि कुंभ में प्रयागराज की धरती पर 45 करोड़ श्रद्धालु पुण्य के भागी बनेंगे. बीजेपी के डबल इंजन सरकार आस्था को सम्मान दे रही है. ये केवल बीजेपी ही कर सकती है. पांच हजार वर्ष का इतिहास है दिल्ली का. ये दिल्ली इंद्रप्रस्थ के रूप में जानी जाती थी. दिल्ली के कार्य आज से 10 वर्षों पहले तक मॉडल के रूप में देखी जाती थी. ये दिल्ली अपने वैभव के लिए जानी जाती थी. लेकिन आज मुझे जब दिल्ली के चुनाव प्रचार के लिए जाना पड़ रहा था तो पता ही नहीं लग रहा था कि ये सड़क है या गड्ढा. सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क. राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों की ये स्थिति. कूड़े से सड़कें पटी हुई हैं. गंदगी के बड़े-बड़े पहाड़ दिखाई दे रहे हैं. सीवर सड़कों पर बह रहा है.