दिल्ली चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्ती में रह रहे 1675 परिवारों को स्वाभिमान अपार्टमेंट फ्लैट्स की चाबी सौंपी. इस दौरान पीएम मोदी ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहता तो मैं भी शीशमहल बनवा सकता थाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (3 जनवरी) दिल्ली के अशोक विहार के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कई सरकारी योजनाओं की शुरुआत की. पीएम मोदी ने खासतौर पर जेलर वाला बाग में बनी झुग्गियों में रह रहे परिवारों को फ्लैट की चाबी सौंपी. यहां 1675 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है. जिस जगह पर ही पहले झुग्गियां हुआ करती थीं, वहीं फ्लैट बनाए गए हैं. इन फ्लैट्स को ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट’ नाम दिया गया है.