कांग्रेस है भ्रष्टाचार की जननी, कांग्रेस सांसद के ठिकानों से मिले 200 करोड़,देश को कांग्रेस से मुक्त

कांग्रेस है भ्रष्टाचार की जननी, कांग्रेस सांसद के ठिकानों से मिले 200 करोड़, देश को कांग्रेस से मुक्त करने की जरूरत #DhirajSahu #congress #sbharat #hindinews #latestnews #sakriyabharat #pmmodi #sakriybhrat कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है। भ्रष्टाचार देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक है। कांग्रेस चूंकि भ्रष्टाचार की पोषक है इसीलिए इस देश को कांग्रेस से मुक्त करने की जरूरत है। ताजा उदाहरण झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू हैं। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इनके और इनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर की रेड पड़ी है। इस रेड में अब तक 210 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिल चुका है। छापेमारी की कार्रवाई 6 दिसंबर को शुरू हुई थी, और अभी भी जारी है। कांग्रेस सांसद के ठिकानों से इतनी बड़ी संख्या में नोट मिले हैं कि अभी तक इनकी गिनती पूरी नहीं हो पाई है। आयकर विभाग बड़ी-बड़ी मशीनों के जरिए नोटों की गिनती कर रहा है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेताओं के ठिकानों से बड़ी मात्री में नोटों की गड्डियां मिली हैं। यही नहीं कांग्रेस की भ्रष्टाचार की लत क्षेत्रीय पार्टियों से लेकर कारोबारी और अन्य लोगों को भी लग गई। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि जिन-जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए कांग्रेस मुक्त भारत जरूरी हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *