First show me by drinking Yamuna ji’s water, came in WagonR and directly entered Sheeshmahal, Kejriwal- Rahul Gandhi

First show me by drinking Yamuna ji's water, came in WagonR and directly entered Sheeshmahal, Kejriwal- Rahul Gandhi
Delhi Elections 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल जी 'वैगन आर' में आए और सीधा 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए। उन्होंने करोड़ों रुपए का घर बनाया, भष्ट्राचार किया, शीला दीक्षित जी के सारे विकास के काम बर्बाद कर दिए। केजरीवाल सिर्फ झूठे वादे करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, सच्चाई है कि जब केजरीवाल जी आए थे तो कहा था, नई तरह की राजनीति करूंगा। बिजली के खंबे पर चढ़ गए थे। वैगनार में आए थे औऱ सीधा शीशमहल की पार्किंग में चले गए। राहुल गांधी ने कहा, केजरीवाल जी ने कहा था कि दलितों और अल्पसंख्यकों की रक्षा करूंगा। लेकिन जब दंगा हुआ तब केजरीवाल जी आपके साथ नहीं थे। वहीं कांग्रेस पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी थी। यही कांग्रेस की विचारधारा है। जहां अन्याय होता है, कांग्रेस वहां अन्याय के खिलाफ खड़ी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *