Sukhdev Singh Gogamedi Ko Kisne Mara? श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करने वालों में शामिल एक बदमाश तो राजपूत समाज से ही था। हालांकि क्रॉस फायरिंग में वह बदमाश मौत के घाट उतारा जा चुका है। शेष दो बदमाशों की तलाश अभी जारी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव अभी जयपुर के मेट्रो मॉस अस्पताल में ही रखा हुआ है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज ने बताया कि श्याम नगर पुलिस थाना इलाके में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। यहां पर मंगलवार दोपहर को तीन लोग उनसे मिलने आए थे। Sukhdev Singh Gogamedi wife तीनों ने गार्ड से बोला कि वे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं। गार्ड को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की इजाजत मिलने पर उसने उन अज्ञात 3 लोगों को मिलने के लिए अदंर भेज दिया। वे गोगामेड़ी से करीब 10 मिनट तक बातचीत करते रहे। फिर अचानक से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। S. BHARAT एक YouTube News Channel है। जो भारत वर्ष के सभी राज्यों में निष्पक्ष रुप से खबरों का प्रसारण दिखाता है। यह चैनल निरंतर जनता सरकार एवं प्रशासन के मध्य एक बेहतर सरोकार स्थापित करने में एक संघर्षरत है S. BHARAT के सभी दर्शकों एवं सम्मानित पत्रकार बन्धुओं का ह्दय से आभार एवं अभिनंदन।