हम कोई मच्छर या गंदी बीमारी नहीं, जो हमें मसला- कुचला जायेगा, Nupur Sharma, @Sakriya.Bharat

बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा को लेकर किए गए अपने दावे पर नूपुर शर्मा ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के स्पष्टीकरण के बारे में नहीं पता था. दरअसल, हिंसा के दौरान रामगोपाल की मौत गोली लगने की वजह से हो गई थी.पूर्व बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा बहराइच हिंसा को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की मौत को लेकर गलत दावा किया, जिस पर बवाल बढ़ गया. इसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ गई है. उनका कहना है कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के स्पष्टीकरण के बारे में जानकारी नहीं थी. मीडिया से सुनी हुई बातों के आधार पर उन्होंने बयान दिया. नूपुर शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिवंगत राम गोपाल मिश्रा जी के बारे में जो मैंने मीडिया में सुना था वह मैंने दोहराया. मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के स्पष्टीकरण के बारे में नहीं पता था. मैं अपने शब्द वापिस लेती हूं और क्षमा मांगती हूं.’नूपुर शर्मा ने बुलंदशहर में एक ब्राह्मण सभा को संबोधित करते हुए रामगोपाल मिश्रा को लेकर कहा था, ’35 गोलियां, नाखून उखाड़ दिया, पेट फाड़ दिया, आंखें निकाल लीं… क्या झंडा हटाने के लिए हमारे देश का कानून किसी की हत्या करने की इजाजत देता है? ये कोई आम बात नहीं है. अपने से आगे सोचना पड़ेगा. पहले देश के बारे में सोचिए…दूसरा सनातन समाज के बारे में सोचिए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *